सांगानेर: जयपुर में गर्भवती महिला को छेड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दाढ़ी-मूंछ कटवा कर बदला हुलिया, MP के कोर्ट में किया सरेंडर
जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला को छेड़ने का आरोपी राहुल गुर्जर जेल को ही अपना सेफ हाउस बनाना चाहता था। जयपुर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदल लिया और मुरैना मध्य प्रदेश के एक पुराने डकैती मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उधर, वहीं जयपुर पुलिस मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई और अब जल्दी ही उसे MP से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।