कोईलवर: कोईलवर–छपरा फोरलेन पर भीषण जाम, घंटों से फंसे वाहन
कोईलवर–छपरा फोरलेन पर गुरुवार को जाम का सिलसिला लगातार जारी रहा। राजापुर से कोईलवर नगर तक दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं झलकू नगर से कोईलवर–चांदी मार्ग तक एक लेन में गाड़ियों की कतार दूर तक देखी जा रही है। ट्रक चालकों ने गुरुवार की शाम 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस फोरलेन पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।