बाह: बाह में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सैफई रेफर किया गया
कस्बा बाह में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इटावा के गांव पूठन सकरौली निवासी महेश पुत्र रामदुलारे देवता पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर मेन रोड पर पहुंचे ही थे, तभी बाह की ओर से आगरा जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेश का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद