कन्नौज: गुरसहायगंज में हुई मारपीट में घायल हुए युवक के उपचार के दौरान मौत, शव का हो रहा पोस्टमार्टम
गुरसहायगंज में नहाने के दौरान दो समूह के बीच हुए मारपीट के मामले में एक युवक की उपचार के दौरान जान चली गई है। मृतक का नाम अरवाज बताया गया है जिसकी उपचार के दौरान आज शनिवार की सुबह मृत्यु हुई है। गुरसहायगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है। नहाने के दौरान युवकों के 2 समूह में विवाद की शुरुआत हुई थी।