कन्नौज: कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के नजूल संपत्ति से जुड़े अध्यादेश का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 7 मार्च 2024 को नजूल संपत्ति से जुड़ा अध्यादेश लागू किया है। कन्नौज में व्यापारियों के द्वारा उस अध्यादेश का विरोध जताया गया है। शुक्रवार को एकजुट होकर व्यापारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर मौजूद जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है।