भंडरिया: भंडरिया में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हुआ जनजीवन, बारिश का इंतजार कर रहे लोग
भंडरिया प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ उमस परेशानी और बढ़ा देती है। दोपहर में सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों को हो रही है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। बारिश नहीं होने से किसान