नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हार्पिक पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा निवासी 48 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ (हार्पिक) पीने से शुक्रवार 1 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी