मंझनपुर: कौशाम्बी में किसानों के लिए बड़ी पहल, अब गांव-गांव लगेंगे केसीसी शिविर, 21 दिन में हर पात्र किसान तक पहुंचेगा लाभ
किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में 6 जुलाई से 26 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर पात्र किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे तथा पुराने कार्डों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।