उन्नाव: उन्नाव के थाना अचलगंज पुलिस ने लूट में शामिल वाहन के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Unnao, Unnao | Jun 23, 2026 उन्नाव जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद उन्नाव में लगातार अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस के द्वारा लूट में शामिल वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है