सहजनवा: कटसहरा माइनर के ओवरफ्लो से सड़क पर बहा पानी, देवरिया में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गेहूं की फसल डूबी
गोरखपुर जनपद के सहजनवां ब्लॉक स्थित चांदपार पुलिया के पास देवरिया-कटसहरा माइनर ओवरफ्लो हो गया है। मुखलिसपुर पंप कैनाल की इस शाखा में क्षमता से अधिक पानी आने के कारण साधन सहकारी समिति कटसहरा चांदपार के पास सिधौली-कटसहरा सड़क पर पानी बहने लगा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सोमवार को ग्रामीणों ने नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।