बीना: भीम वार्ड में शराब दुकान के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Apr 27, 2026 भीम वार्ड में शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। दुकान के विरोध में कई बार स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन कर दुकान हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार डॉ भीमराव अंबेडकर जनसेवा समिति सदस्यों के द्वारा शराब दुकान के विरोध में तहसील में सोमवार को प्रदर्शन किया गया।