बरेली: मिलक इमामगंज के युवक ने वीडियो वायरल कर साइबर ठगों पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मिलक इमामगंज के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर साइबर ठगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धंतिया के रहने वाले दो युवकों पर युवक ने नाइजीरियन गैंग के सदस्य होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।