बरेली: SSP के निर्देश पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, 811 वाहन चालकों के किए गए चालान
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन पर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की है जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे या फिर कर में बैठकर शराब पी रहे थे या खुलेआम शराब पी रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।