श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे दो शराबियों को भेजा जेल
श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को दो बजे गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के मखनाहा व झगरुवा गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज व झगङा कर रहे दो शराबी को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मखनाहा गांव में हंगामा कर रहे बबलू ऋषि व झगरुवा गांव में धीरेन महलदार को हिरासत में लिया गया।