गुरारू: शहीद सुखेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा हटाने के विरोध में गुरारू रेलवे परिसर में जन आक्रोश मार्च, प्रतिमा लगाने की मांग
Guraru, Gaya | May 22, 2026 शहीद कॉमरेड सुखेन्द्र प्रसाद स्मारक समिति, गुरारू के बैनर तले शुक्रवार को शहीद कॉमरेड सुखेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च प्लस टू सर्वोदय विद्या मंदिर गुरारू के खेल मैदान से शुरू होकर रफीगंज रोड, परैया रोड होते हुए गुरारू रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।