नावकोठी: नावकोठी के स्कूलों में बच्चों को दी गई हजार्ड हंट की जानकारी, बाल प्रेरक नियुक्त
नावकोठी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूल में शनिवार को बच्चों को हजार्ड हंट की जानकारी दी गई। तथा इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में बाल प्रेरक का चयन किया गया। सैदपुर विष्णुपुर अपग्रेड मिडल स्कूल में बाल प्रेरक के चयन से पूर्व फोकल शिक्षक ने बच्चों को हजार्ड हंट की जानकारी दी।