बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर में समोसे की चटनी ना देने पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर में समोसे की चटनी ना देने पर दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।