बरेली: एसएसपी के आदेश पर बरेली पुलिस ने खोली 13 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट
एसएसपी के आदेश पर बरेली पुलिस ने खोली 13 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट।हर हरकत पर रहेगी नजर जिले में जुर्म की जड़ें काटने को एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने एक साथ 13 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है, जो सालों से गौकशी, चोरी, लूट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस, रंगदारी और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त है।