गांधी जयंती: मंत्री गजेन्द्र यादव का खादी पर जोर, 25% छूट का ऐलान! KP NEWS
गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने खादी और स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2027 तक खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही ‘सेल्फी विद खादी’ अभियान, ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड और बस्तर के नक्सल मुक्त क्षेत्रों में नए बुनाई प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत की गई है। स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार, कौशल और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
KP | News | Bhilai | Supela | Raipur | Gandhi | Jayanti | Khadi | Gajendra | Yadav | Village | Industry | Exhibition | Handloom | Weavers | Artisans | Silk | Bastar | Training | Employment | Skills | Market | Business | Swadeshi | Selfreliance | Rural | Products | Handmade | Local
#Khadi #GandhiJayanti #Chhattisgarh #Swadeshi #Raipur