भीमपुर: अमरावती में भीमपुर ब्लाक के बक्का के मजदूर दर्दनाक हादसे का शिकार, क्रेन ने 3 मजदूरों को रौंदा, 2 गंभीर घायल
Bhimpur, Betul | Oct 18, 2026 भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बक्का के मजदूरों के साथ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐवली के पास क्रेन मशीन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में दिनेश पिता गंगाराम,