ग्वालियर गिर्द: हॉस्टल से आधा दर्जन छात्रों के मोबाइल चोरी, कीमत ₹2 लाख से ज्यादा बताई गई
थाटीपुर थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम बॉयज हॉस्टल से 6 छात्रों के मोबाइल गायब कर दिए गए।घटना 17 मई की है जिसकी कायमी पुलिस ने बुधवार की है।इन 6 मोबाइलों की कीमत करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा की बताई गई है।अज्ञात चोरों ने 17 मई की शाम को बादल शिवहरे का आईफोन नितिन, दुष्यंत सिकरवार,शैलेन्द्र सिकरवार संदीप बघेल देवेश सिकरवार आदि के मोबाइल गायब कर दिए।