बिंदकी: कोरसम गांव में कुएं में गिरकर लगभग ढाई वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजन 4 घंटे तक करते रहे खोज, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम गांव में ताम्रध्वज का लगभग ढाई वर्षीय पुत्र शिवानंद घर के बाहर खेलते समय अचानक गहरे कुएं में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजन जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह 7 बजे बच्चे का शव घर के बाहर रखा हुआ था। परिजन रो रहे थे।