बालोद: नगर पालिका बालोद में 35 करोड़ का बजट पास, सड़क-नाली, पेयजल और बाजार शेड निर्माण पर रहेगा फोकस
Balod, Balod | May 27, 2026 नगर पालिका परिषद बालोद की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 35 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपए का अनुमानित आय-व्यय बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। परिषद सभागार में आयोजित बैठक में वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट पर भी चर्चा हुई।