नागौर: नागौर शहर के माडी बाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय व बीआर मिर्धा पीजी महाविद्यालय मे होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना
Nagaur, Nagaur | May 20, 2024 लोकसभा आम चुनाव - 2024 के तहत नागौर संसदीय लोकसभा क्षेत्र की मतगणना 4 जून सुबह 8 बजे से माडीबाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय व बीआर मिर्धा राजकीय पीजी महाविद्यालय मे होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव के तहत मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।