नागौर: नागौर की कोतवाली पुलिस ने रविवार को शहर मे कार्रवाई करते हुए 2.18 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 20, 2024 नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार काे शहर मे कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल मनीष दवे के नेतृत्व मे टीम ने रविवार शाम करीब 5 बजे शहर के हाथी चौक क्षेत्र मे धोबियों के मोहल्ला स्थित एक घर पर दबिश देते हुए नसीन पत्नी अल्ताफ को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 2.18 ग्राम स्मैक व 2800 रूपए बरामद किए।