नागौर: किर्गिस्तान में बढ़ी हिंसा के बीच नागौर जिले के भी छात्र फंसे, कॉलेज प्रबंधन ने बात करने से किया माना
Nagaur, Nagaur | May 19, 2024 किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक मे चल रहे उपद्रव मे नागौर व डेगाना के विद्यार्थी भी फंसे हैं। इसको लेकर किर्गिस्तान से खरनाल के एक छात्र ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने कॉल करने से मना किया है। शाम होते ही लोकल स्टूडेंट्स हमला करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी छात्रों पर हमला किया जा रहा है। लेकिन वे पुलिसवाले के फ्लैट मे रह रहे हैं, इसलिए सुरक्षित है।