समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 429, दिनांक 01.08.2026
****************************
*डीआरडीए सभा कक्ष में PM-AJAY योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक, योजना मूल्यांकन सह अभिसरण समितियों का गठन*
**************************
आज दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय शेखपुरा स्थित डीआरडीए संगीती सभा कक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के सफल क्रियान्वयन, वार्षिक कार्य योजनाओं के मूल्यांकन किया गया और सभी विभागों के बीच परस्पर अभिसरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बिहार सरकार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा योजना के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय 'योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समितियों के गठन किया गया है। जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए गठित समिति की कमान जिला पदाधिकारी, शेखपुरा (अध्यक्ष) के हाथों में होगी। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा, सदस्य सचिव, जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा, प्रमुख सदस्य उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केन्द्र), कार्यपालक अभियंता (PHED), विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु सिंचाई), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), तथा प्रबंधक (DRCC)।
ग्राम स्तरीय समिति का ढांचा
त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं को पहुँचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी समिति गठित की गई है। पंचायत के सभी SC सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक ए.एन.एम./आशा कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, शिक्षा सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका तथा पंचायत कार्यपालक सहायक।
PM-AJAY योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) बहुल गांवों को 'आदर्श ग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य SC और गैर-SC आबादी के बीच की सामाजिक-आर्थिक असमानता को समाप्त करना और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विकास के मूल्यांकन के लिए 10 मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत 50 सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों को चिह्नित किया गया है। उसमें
पेयजल एवं स्वच्छता,
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण
सामाजिक सुरक्षा,
ग्रामीण सड़कें एवं आवास
बिजली एवं स्वच्छ ईंधन,
कृषि पद्धतियाँ ,वित्तीय समावेशन
डिजिटल तकनीक/डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का चयन 'आदर्श ग्राम' विकास हेतु किया गया है। प्रखंड पंचायत चयनित ग्राम कोड
शेखपुरा औधे फरीदपुर,गगरी हसौड़ी, गुन्हेसा और कुशुम्भा बाँकरपुर बाँक,
अरियरी प्रखंड में हजरतपुर मड़रोंरं का, उसरी,ऐफनी / सनैया बहादुरपुर, देवपुरी, बरबीघा प्रखंड में मालदह,केवटी,मलिकचक, मिल्की चक, जगदीशपुर उखदी, कन्हौली,
सर्वा, कुटौत,मिर्जापुर, दोवाड़ीह,
चेवाड़ा में चकन्द्रा, लहना माने, बेंन्गुचा,
शेखोपुरसराय प्रखंड में अम्बारी,पानापुर शादिकपुर,
घाटकुसुम्भा प्रखंड में पानापुर, गगौर जितवारपुर, बेलौनी को शामिल किया गया है।
जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव तथा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक तीन माह पर अथवा आवश्यकतानुसार समिति की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चयनित गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और विकास कार्यों का नियमित मूल्यांकन हो सके।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026