छतरपुर नगर: 4 दिन की शादी और सुहागरात के बाद दुल्हन अस्पताल से नगदी-जेवर लेकर भागी, पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया कि किशनगढ़ थाना क्षेत्र के लहर गांव में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू पाठक ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।