कैसरगंज: खालेपुरवा मेंअभिलेख में मृतक दिखाकर रचीगयी जमीनहडपने की साजिशतहसीलदार कोर्ट से जारी आदेशजमीन कीपैमाइश के दौरान खुलीपोल
जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर जमीन हड़पने की साजिश रची गई। जमीन की पैमाइश के दौरान मामले का खुलासा होने पर हडकंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार ने अपने पुराने आदेश को खारिज कर दिया। पीड़ित जमीन हडपने की साजिश रचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लग रहा है।