कैसरगंज: फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में 7 लोग हुए घायल
कैसरगंज तहसील के थाना फखरपुर क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर घने कोहरे के कारण दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाया जा रहा है।