खुरई: शहरी थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग के आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना को दो नाबालिगों ने दिया अंजाम
Khurai, Sagar | Oct 12, 2026 सोमवार शाम 7 बजे शहरी थाना प्रभारी ने 24 सितम्बर की रात को महिला के मंगलसूत्र की स्नेचिंग के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आवास कालोनी निवासी ममता विश्वकर्मा ने रिपोर्ट लिखाई थी कि बाजार से घर लौटते समय दो बाइक सवारों ने उसका मंगलसूत्र झपटने के बाद भाग गये, पुलिस ने बताया कि दो नाबालिगो ने दिया था घटना को अंजाम उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया गया।