पलेरा: बम्होरी कला थाना पुलिस ने 5 साल से लापता महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा 5 वर्ष से लापता एक महिला को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक आकाश रूसिया के द्वारा जानकारी दी गई कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुमशुदा महिला को अन्य राज्य से दस्तयाब किया गया है।एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।