ललितपुर: ऑपरेशन दहन के तहत ललितपुर पुलिस ने करीब ₹1 करोड़ 10 लाख के मादक पदार्थों के निस्तारण की जानकारी दी, ASP ने की पुष्टि
जनपद ललितपुर पुलिस के द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित माल मादक पदार्थ को जनपद स्तरीय गठित समिति की उपस्थिति में नियमानुसार नष्ट कराने की कार्यवाही जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अमल में लायी गयी। जिसमें गांजा- 211.250 किलो0गा0 चरस- 200 ग्राम,नशीला पाउडर- 650 ग्राम,जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 10 लाख रुपये के करीब है