होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम रेंज के आईजी मिथिलेश शुक्ला का तबादला, चंद्रशेखर सोलंकी होंगे रेंज के नए आईजी, ग्रह विभाग ने आदेश किए जारी
शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब 12 बजे गृह विभाग ने आदेश जारी किए है जिनमें कुल 9 आईजी एसपी के तबादला सूची जारी की गई है। वही नर्मदापुरम संभाग रेंज के नए आईजी के रूप में चंद्रशेखर सोलंकी की पदस्थापना की गई है। उनका स्थानांतरण इंदौर से नर्मदापुरम किया गया है। वहीं, नर्मदापुरम के वर्तमान आईजी मिथिलेश शुक्ला का स्थानांतरण सागर कर दिया गया है।