टेहरोली: कुकरगाँव में बालू माफिया का आतंक, किसानों की जमीन पर जबरन खनन
टहरौली तहसील के कुकरगाँव में निजी भूमि खनिज पट्टे की आड़ में बालू माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि पट्टाधारक और उसके सहयोगी सीमांकन क्षेत्र से बाहर किसानों की पैतृक कृषि भूमि में घुसकर हैवी मशीनों और लिफ्टरों से अवैध खनन कर रहे हैं। विरोध करने पर किसानों को असलहों से धमकाया जा रहा है