शाहजहांपुर: अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा ने संबन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक, विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जल्द ठीक कराने निर्देश
अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा ने अपने कार्यालय में अवर अभियन्ता, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियन्ता के साथ बैठक की। उन्होंने संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल उसके ठीक कराया जाए। कार्पोरेशन की तरफ दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बकायेदारों पर कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।