बरौली: माधोपुर थाना की पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो कारतूस व चोरी की बाइक पर सवार एक बदमाश को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना क्षेत्र के खुलासा मोड़ पर रविवार की शाम को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अपराध की वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए सिवान के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, दो कारतूस व चोरी की एक बाइक को बरामद कर लिया। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया।