पिंड्रा: पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया
वाराणसी दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने हरहुआ में बने शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बता दें कि इस आई हॉस्पिटल में प्रतिवर्ष 30 हजार लोगों का निःशुल्क आंखों से जुड़ी परेशानियों का ईलाज होगा।