जबलपुर: आनंद नगर बस स्टॉप के पीछे व्यक्ति से रूपये के लेनदेन की बात पर गाली गलौज कर किया पत्थर से सर पर हमला
थाना अधारताल में फिरोज उर्फ गुड्डू खान उम्र 42 वर्ष निवासी आनंद नगर बस स्टॉप के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह अपने साथी हबीब के साथ खडे होकर पिंटू उर्फ सकील से पैसे के लेने देन को लेकर बात चीत कर रहा था, रूपये के लेनदेन की बात पर पिंटू उर्फ सकील गाली गलौज करने लगा उसने विरोध किया तो पिंटू ने पत्थर उठाकर सिर में मारा, सिर मे चोट आ कर खून निकलने लगा।