गाज़ियाबाद: वैशाली में इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी की अस्थायी दुकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर, PM मुद्रा लोन से शुरू की थी दुकान
गाजियाबाद में नगर निगम ने ग्रीन बेल्ट में रविवार को वैशाली सेक्टर-1 स्थित अस्थायी दुकान (खोखा) को बुलडोजर से गिराकर तोड़ दिया। ये खोखा इंटरनेशनल स्तर के पैरा खिलाड़ी दीपक का था। इसे उन्होंने PM मुद्रा लोन से 2 लाख रुपए लेकर शुरू किया था।