गाज़ियाबाद: राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन के लिए पहुंचे यति नरसिंहानंद गिरि को पुलिस ने रोका
श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन करने जा रहे यति सन्यासियों को रविवार सुबह गाजियाबाद पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद छह यति सन्यासी कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंच गए और अनशन पर बैठ गए हैं।