हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में अरावली एक्सप्रेस के एसी कोच में नौकरी बचाने के लिए कर्मचारी ने लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने
हनुमानगढ़ में अरावली एक्सप्रेस के दो एसी कोच में आग लगाकर रेलवे की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ट्रेन में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य करता था। तकनीकी साक्षय और पूछताछ के आधार पर पंजाब के फाजिल्का निवासी साहिल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।