टांटोटी: केकड़ी-सरवाड़ मार्ग पर सूरजपुरा के पास खनिज विभाग ने बिना रवन्ना के अवैध ग्रेनाइट ले जा रहे दो ट्रेलर पकड़े
Tantoli, Ajmer | Apr 21, 2026 अधीक्षण खनिज अभियंता अजमेर जे.के.गुरुबक्षाणी के निर्देशन तथा सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तँवर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने मंगलवार दोपहर 1 बजे अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की।सूरजपुरा के पास बिना परिवहन अनुमति के ग्रेनाइट ले जा रहे 2 ट्रेलर पकड़े।पकड़े गए दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना की सुपुर्दगी मे दे दिया गया।