सहारनपुर: 1.31 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, ट्रेडिंग के नाम पर फंसाने वाले 2 जालसाज गाजियाबाद से गिरफ्तार
सहारनपुर में ट्रेडिंग के नाम पर एक कारोबारी से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो शातिर ठगों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से करोड़ों रुपये निवेश करा लिए थे।