शामली: शामली के व्यापारियों ने सभासद पर जबरन सड़क तुड़वाने का आरोप लगाया, एसडीएम से की शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 6, 2026 शनिवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली नेहरू मार्केट क्षेत्र के दर्जनों व्यापारियों ने शामली तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वार्ड सभासद द्वारा प्रस्ताव पास कराकर जबरन सड़कों को तुड़वाकर नालियों को ऊंचा किया जा रहा है, जिससे बरसात का पानी दुकान में भर सकता है। एसडीएम से जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।