महागामा: महागामा में तेज धूप से राहगीरों की आवाजाही कम हुई, गर्मी ने दिखाए तेवर
Mahagama, Godda | Apr 13, 2026 गर्मी ने अब अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सोमवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूर्य की तिखी किरणों ने दोपहर तक अपना असर दिखना शुरू कर दिया जिससे गर्मी की चुभन अधिक महसूस हुई हालांकि देर शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को आंशिक राहत जरूर मिली।