खगौल: दानापुर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, पिस्टल और 11 कारतूस बरामद: वेस्ट SP भानु प्रताप सिंह
दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पेठिया निवासी एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की,जहां से 01 पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से एक अभियुक्त को