दरभंगा में बिजली की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा आज सड़क पर देखने को मिला।
दरभंगा के मुख्य मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि मोगलपुरा, मौलागंज, पावर हाउस समेत आसपास के कई मोहल्लों में बीते कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है।
लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी से नाराज स्थानीय लोगों ने आज सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
दरभंगा में पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब लोगों की मांग है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
Please follow @this_is_darbhanga
#darbhanga #explorepage #trending #bijlicrisis #bihar
@darbhanga_police
@sanjaysaraogiofficial @gopaljeebjp