बहराइच: बहराइच-गोंडा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी ने बुधवार को बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु 40ए के कार्यस्थल का औचक निरीक्षण करते हुए रेलवे तथा सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। कार्यस्थल पर मौजूद रेलवे के साईट प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि बूस्टिंग गर्डर सहित अन्य कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।