बागपत: टटीरी स्थित हाइवे किनारे बने देवेंद्र पेट्रोल पंप पर पिछले तीन दिनों से नहीं मिल रहा नॉर्मल पेट्रोल, वाहन चालक परेशान
Baghpat, Bagpat | May 20, 2026 बुधवार की सुबह करीब पांच बजे कस्बा टटीरी स्थित हाइवे किनारे बने देवेंद्र पेट्रोल पंप के मैनेजर रमित के मुताबिक पिछले तीन दिनों से नोर्मल पेट्रोल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। उनका कहना है कि कंपनी कार्यालय की ओर से रोजाना पेट्रोल की गाड़ी लगाई जाती है, लेकिन देर शाम तक उसे कैंसिल कर दिया जाता है। जिस कारण पंप पर केवल पावर पेट्रोल ही उपलब्ध है।